प्रदेश में आज से थमेगा बारिश का दौर, अक्टूबर के पहले हफ्ते में वापसी करेगा मानसून

रांची

झारखंड में मानसून अगले चार दिनों तक कमजोर रह सकता है। देश से मानसून वापसी की प्रक्रिया अगले 24 घंटों में शुरू होनेवाली है। यह प्रक्रिया राजस्थान से शुरू होगी तथा देश के उत्तरी भागों समेत अगले 15 दिनों में झारखंड से वापसी होगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक झारखंड में मानसून वापसी की प्रक्रिया अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद शुरू हो सकती है। लेकिन मानसून सीजन की अवधि एक जून से लेकर 30 सितंबर तक होगी। राज्य में अभी भी 28 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान राजधानी समेत कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। इसमें गोड्डा में सबसे अधिक 57.2 मिमी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग से लेकर महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। इससे राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button