पायलट दोस्त ने महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर लगाया 10 लाख का चूना

गुरुग्राम.
इन्स्टाग्राम पर पायलट से दोस्ती करना युवती को भारी पड़ गया। विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर कथित पायलट ने युवती को 10 लाख का चूना लगा दिया। शिकायत के आधार पर साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर की रहने वाले रितिका ने बताया कि उसकी दोस्ती इन्स्टाग्राम पर ध्रुव नामक युवक से हुई थी। उसने खुद को पायलट बताया था। कई दिनों तक हुई बातचीत के बाद कथित पायलट ने उसे विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने की बात कही। आरोप है कि यह गिफ्ट कस्टम में फंसे होने की बात कहकर उससे अलग-अलग बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफकर कराए गए। आरोप है कि करीब 10 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी उसे कोई गिफ्ट नहीं मिला। इस पर उसने ध्रुव से संपर्क किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एश्योर्ड रिटर्न के नाम पर लगाया 30 लाख का चूना
साइबर थाना मानेसर पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-81 के रहने वाले प्रनीत सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था। इसमें एश्योर्ड रिटर्न की बात कही गई थी। इसमें दिए गए लिंक के जरिए उसने एक ग्रुप जॉइन कर लिया और उसमें दी गई डायरेक्शन के अनुसार उसने कुछ राशि निवेश की जिसमें यह रकम अच्छी आमदनी के साथ वापस आ गई। इसके बाद उसे टास्क देकर करीब 30 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए जो वापस नहीं मिले। ठगी की शिकायत उसने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button