मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड?े में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने सेवा समिति के माध्यम से युवाओं को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के जानकार होने के साथ सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button