योगी आदित्यनाथ बोले – परिवार से मुक्त नहीं हो सकती कांग्रेस यह और समस्या एक साथ

देवास.
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विधानसभा चुनाव के चलते देवास के खातेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया और कांग्रेस को घेरा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक नया भारत हमारे सामने है। भारत पहले दुनिया में सम्मान नहीं पाता था। इस समस्या की जड़ कांग्रेस थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय शासन किया और देश के बारे में नहीं सोचा,परिवार के लिए सोचा। सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले व्यापक अविश्वास और भ्रष्टाचार था। कांग्रेस परिवार से मुक्त नहीं हो सकती। कांग्रेस और समस्या दोनों एक साथ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button