हर घर पेयजल पहुंचाने में यूपी सबसे आगे, देश में बुलंदशहर पहले व बरेली तीसरे स्थान पर

यूपी

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति करने में बरेली ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले पायदान पर बुलंदशहर काबिज है। दूसरा स्थान असम के साउथ सलमारा मनकचर जिले को मिला है। जल जीवन मिशन की यूपी की रफ्तार बाकी प्रदेशों के मुकाबले काफी तेज है। देश के 10 दस जिलों में यूपी के सात जिले शामिल हैं।

ओवरहेड टैंक बनाने से लेकर घरों तक पानी की आपूर्ति करने की प्रगति के आधार पर केंद्र सरकार का जल शक्ति मंत्रालय रैंक जारी करता है। जल जीवन मिशन की अगस्त की प्रगति के आधार पर केंद्र ने देश के 218 जिलों की रैंक जारी की है। बुलंदशहर करीब 98 फीसदी लक्ष्य हासिल कर पहले पायदान पर काबिज है। बुलंदशहर में ओवरहेड टैंक का निर्माण भी तेजी से हुआ है। साथ ही घरों में पानी की कनेक्शन करने में बाजी मार ली है। बरेली को तीसरी रैंक मिली है।

बरेली की 877 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड परियोजना तैयार की जा रही है। 1867 ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति की जानी है। 433 ग्राम पंचायतों में पेयजल पहुंचा दिया गया है। मुजफ्फनगर को चौथा स्थान मिला है। बरेली मंडल का बदायूं करीब 87 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करके 5वें स्थान पर है। जल जीवन मिशन में टॉप 50 जिलों में यूपी के 26 जिले शामिल हैं। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button