प्रदेश की राजनीति का घमासान सोशल मीडिया पर हो गया तेज

भोपाल.
चुनावों के समय अब तक जहां राजनीतिक घमासान जमीनी स्तर पर दिखाई देता था… लेकिन प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार राजनीतिक कोल्डवार का दौर सोशल मीडिया पर दिखाई देगा। चुनावी प्रचार में इस बार भाजपा हो या कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी का प्रयोग करने जा रही है। कांग्रेस ने तकनीकी आधारित चुनाव प्रचार कराने के लिये बकायदा एक एजेंसी को हायर भी कर चुकी है। जो इस सप्ताह के अंदर कांग्रेस का प्रचार- प्रसार की कमान संभाल लेगी।

कांगे्रस से जुड़े लोगों की माने तो इस बार सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस किसानों, महिलाओं, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार से जुड़ी हुई मीम्स और रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म  जैसे फेसबुक, ट्विटर, और इंस्ट्राग्राम पर प्रचारित करेंगी। कांग्रेस ने बकायदा इसके लिये एक सोशल वार रूम तैयार भी कर चुकी है। जिसमें सौ लोगों की एक टीम काम करेंगी।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बार जिला, संभाग और प्रदेश स्तर की अलग- अलग टीम बनायी गयी है।  इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश स्तरीय और स्थानीय मुद्दे ही शामिल होंगे। राष्टÑीय स्तर के मुददों को बहुत कम स्पेस दिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकांश लोगों के पास मोबाइल हो चुका है। जिसका फायदा राजनीतिक पार्टियां भी उठाना चाहती है। यही वजह है कि  कांग्रेस इस बार भाजपा को घेरने के लिये जमीनी स्तर के अलावा सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button