यूपी में बारावफात के जुलूस में तिरंगे में अशोक चक्र की जगह उर्दू में लिखा धार्मिक नारा, केस दर्ज

 सुल्तानपुर
यूपी के सुल्तानपुर में बारावफात के जुलूस में तिरंगे बदला गया। सुल्तानपुर में गुरुवार को बारह रबीउल अव्वल का जूलूस निकाला। इस दौरान झंडे भी लहराए गए। इनमें एक झंडा तिरंगा था लेकिन उसका स्वरूप बदला हुआ था। तिरंगे के बीचे से अशोक चक्र हटाकर उसपर उर्दू में नारा लिखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें जुलूस में लोग झंडा फहराते दिखे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बारावफात का जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान लड़कों के हाथ में कई तरह के झंडे हैं। इनमें एक हरे रंग के झंडे पर चांद और सितारे बने दिखे। इसके अलावा तिरंगे झंडे भी दिखे। हालांकि ये झंडे भारतीय झंडे की तरह नहीं थे। इनमें सफेद रंग पर बना अशोक चक्र नहीं था। अशोक चक्र हटाकर उसपर उर्दू में ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मदुर रसूल अल्लाह लिखा हुआ दिखा।

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होते ही हंगामा हुआ। लोगों ने इसका विरोध किया। तिरंगे के अपमान मामले में हिन्दू युवा वाहिनी नेता सत्यम की तहरीर पर बलदीराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ रमेश ने बताया कि तिरंगे का अपमान हुआ। इसलिए एक अज्ञात खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसे चिन्हित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो के आधार पर विरोध हुआ और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये भी दावा किया जा रहा है कि जुलूस के दौरान इलाके में पुलिस भी मौजूद रही। एक युवक जुलूस में झंडा लेकर घुसा। इसकी जानकारी होते ही उसे जुलूस से बाहर निकाल दिया गया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button