मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच बुरी तरह फंसीं रश्मिका मंदाना, बॉडीगार्ड ने निकाला

मुंबई।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भले ही बॉलीवुड में अभी ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी खूब पॉपुलैरिटी है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से रश्मिका मंदाना हर किसी की फेवरेट बन चुकी हैं। वह जहां भी जाती हैं तो फैन्स की भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है। लेकिन हाल ही जब रश्मिका मंदाना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो वह भारी भीड़ के बीच बुरी तरह फंस गईं। तब उन्हें सिक्यॉरिटी की मदद से बाहर निकाला गया।

रश्मिका मंदाना का मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो भी वायरल हो रहा है। बात शनिवार 10 जून की है। रात को रश्मिका मंदाना  घर लौट रही थीं और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन तभी फैन्स भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी, और उन्होंने रश्मिका को सेल्फी के लिए घेर लिया। रश्मिका मंदाना ने भी किसी को निराश नहीं किया और वह बड़े धैर्य के साथ उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगीं। इसी बीच वहां और भीड़ जमा हो गई। लेकिन रश्मिका बिना आपा खोए तस्वीरें खिंचवाती रहीं। तब सिक्यॉरिटी ने रश्मिका की मदद की। रश्मिका मंदाना के इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। जहां लोगों ने रश्मिका को इस तरह घेरे जाने पर फैन्स को फटकारा, वहीं एक्ट्रेस के धैर्य की भी तारीफ की।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रश्मिका जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। हाल ही 'एनिमल' का प्री-टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर कुल्हाड़ी से लोगों को काटते और एकदम खूंखार अवतार में नजर आए। ‘एनिमल’ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। बॉक्स आफिस पर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button