PM मोदी ने लोगों से की अपील- स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा; साझा किया एक वीडियो

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि योग शरीर की ताकत और मन की शांति दोनों को बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग आसनों को दर्शाते हुए 'मोदी के साथ योग' शीर्षक वाला वीडियो भी साझा किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि विभिन्न आसनों के कुछ वीडियो आपके लिए साझा कर रहा हूं।
 
प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। न्यूयार्क में 21 जून को होने वाले नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 180 से अधिक देशों के लोग भाग लेंगे। यह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लान में सुबह आठ से नौ बजे के बीच होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह देश में ही रहेंगे।
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में नौसेना के विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रांत पर योग करते नजर आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में ही योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर में, नरेंद्र सिंह तोमर उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में, पीयूष गोयल मुंबई में, स्मृति इरानी दिल्ली में, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी कर्नाटक के हुबली में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button