सावन के पहले दिन मुख्यममंत्री आदित्यिनाथ ने किया रुद्राभिषेक और हवन

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सावन माह के पहले दिन रुद्राभिषेक और हवन किया।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को प्रात गोरखनाथ मंदिर में, प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में मुख्यपमंत्री आदित्यीनाथ ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया।

मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी तथा अन्य आचार्यों एवं पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्याय के महामंत्रों से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की।

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के आरोग्य, सुखी, समृद्ध तथा शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button