हल्के कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, लोगों ने पहने गर्म कपड़े

जैसलमेर.

शहर सहित कई गांवों में हल्का कोहरा देखने को मिला। वहीं मौसम में भी ठंडक घुली रही। रविवार से आया मौसम में बदलाव बुधवार को भी देखने को मिला। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव रहा। बता दें कि दिन व रात के पारे में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच था। इस वजह से दिन व रात में ठंड का असर कम हो गया था।

लेकिन बुधवार को दिन व रात के पारे में गिरावट होने से हल्की हल्की ठंड का असर फिर से देखने को मिला। मौसम विभाग की माने तो 10 नवंबर से ठंड का असर और भी तेज होगा और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। दीपावली के बाद तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड का असर तेज हो जाएगा और सर्दी चमकने लगेगी। गौरतलब है कि पोकरण में इन दिनों आसमान में कोहरा छाया है और तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंड का असर तेज होने लगा है। दीपावली के बाद ठंड अपना असर दिखाएगी। ठंड आने से जैसलमेर के किसानों और पर्यटन से जुड़े लोगों में काफी खुशी है। किसान बुआई में लग गए हैं और पर्यटन से जुड़े लोग सैलानियों के स्वागत में लग गए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button