भाजपा ने विधानसभा प्रभारी किए नियुक्त

धार
भारतीय जनता पार्टी  जिला प्रभारी श्याम बंसल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने आगामी संगठनात्मक कार्यो को लेकर जिले की सात विधानसभाओं के प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गंघवानी विधानसभा प्रभारी पूर्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रभु राठौर, धार विधानसभा प्रभारी पूर्व मेला तीर्थ प्राधिकरण उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचू बना,बदनावर विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता अशोक जैन, धरमपुरी विधानसभा  प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री श्याम नायक व सह प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत मंडलोई, मनावर विधानसभा  प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया,सह प्रभारी ईश्वर कटारा, कुक्षी विधानसभा प्रभारी पूर्व युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष नीलेश भारती,सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा(काका), सरदारपुर विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र बघेल,सह प्रभारी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण सिंह पटेल को बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा  जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button