जयपुर में मोती डूंगरी गणेशजी के जन्मोत्सव , 312 किलो दूध, दही व घी से हुआ अभिषेक

जयपुर

पुष्य नक्षत्र के साथ ही प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेश चतुर्थी का उल्लास शुरू हो चुका है। गजानन महाराज का पुष्य अभिषेक व ध्वज पूजन के साथ जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हुए। इससे पहले महिलाएं कलश यात्रा लेकर मंदिर पहुंची। इस दौरान मंदिर परिसर में गणेशजी महाराज के जयकारे गूंज उठे।

महन्त कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह संकल्प लेकर भगवान गणेशजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। गजानन महाराज का 251 किलो दूध, 25 किलो बूरा, 50 किलो दही, 11 किलो शहद, 11 किलो घी का के पंचामृत से अभिषेक हुआ, उसके बाद गुलाब जल एवं केवड़ा जल के बाद शुद्ध जल से अभिषेक किया गया। इससे पहले 501 महिलाएं कलश यात्रा के साथ मंदिर पहुंची। अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षा सूत्र व हल्दी प्रसाद बांटा जा रहा है। इसके बाद ध्वज पूजन कर नवीन ध्वजा धारण करवाई गई। गणेशजी महाराज को 108 मोदक अर्पित किए जा रहे है। मोदक अर्पण 17 सितंबर तक चलेगा।

मोदकों की झांकी 13 सितंबर को, रत्न जड़ित मुकुट करेंगे धारण
महोत्सव के तहत 13 सितंबर को भगवान गणेशजी महाराज के मोदकों की झांकी के दर्शन सुबह 5 बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा। इस झांकी में 251 किलो के 2 मोदक मुख्य मोदक होंगे। इसके अलावा 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के, 1100 मोदक 1.25 किलो के और अन्य छोटे मोदकों की झांकी होगी। भगवान गणेशजी महाराज फूलों के झरोखे में विराजमान होंगे। इसी दिन शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक सभी भक्तजनों को नि:शुल्क मोदक प्रसाद वितरण होगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button