पंजाब में बारिश-बाढ़ से बिगड़ते हालातों के बीच CM मान का Tweet

पंजाब
पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में  हो रही भारी बारिश के चलते पंजाब में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा कि वह खुद पंजाब के पानी के हालातों पर  पल पल की निगरानी कर रहे है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट किया है।

 सी.एम. मान ने लिखा,"सरदूलगढ़ से पठानकोट तक सभी पंजाब के पानी के हालातों पर मैं खुद पल पल की निगरानी कर रहा हूं.. प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और लोग मिलकर जो जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं वह बहुत ही काबिले तारीफ है.. सरकार हमेशा लोगों के साथ रहेगी।
 
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि  राज्यभर में भारी और लगातार बारिश के कारण लोगों को हुए नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार करेगी। भगवंत मान ने कहा था कि गंभीर संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button